पंडित जवाहरलाल नेहरू के 7 ऐसे अनमोल वचन जो बदल देंगे जीवन जीने का नजरिया
नई दिल्ली। Children’s Day : आज देशभर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्मोत्सव बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। बच्चों के प्रति उनका प्रेम और लगाव इतना था कि बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। आज इस खास मौके पर आइए जानते हैं चाचा नेहरू की कही वो खास बातें जो बदल देंगी जीवन जीने का नजरिया ।
1-नागरिकता देश की सेवा में होती हैं।
-पं. जवाहर लाल नेहरू
2-संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।
-पं. जवाहर लाल नेहरू
3-संकट में हर छोटी सी बात का महत्व होता है।
-पं. जवाहर लाल नेहरू
4-तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं।
-पं. जवाहर लाल नेहरू
5-विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
-पं. जवाहर लाल नेहरू
6-वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।
-पं. जवाहर लाल नेहरू
7-आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं।
-पं. जवाहर लाल नेहरू

